यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आज सोमवार को जारी कर दिया गया है। इस बार भी बेटियों ने परीक्षा में टॉप किया है । सिविल सेवा परीक्षा में शीर्ष 4 में भी बेटियों ने स्थान बनाया है | वही उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की बेटी दीक्षा जोशी ने भी यूपीएससी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 19वीं रैंक हासिल की है। परिणाम घोषित होने के बाद से ही घर में जश्न का माहौल है। बधाई देने के लिए लोग लगातार फोन कर रहे हैं और उनके घर पहुंच रहे हैं।
संघ लोक सेवा आयोग ने फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। टॉपर्स की बात करें तो पहले स्थान पर श्रुति शर्मा हैं। जबकि, अंकिता अग्रवाल दूसरे और गामिनी सिंगला तीसरे नंबर पर हैं। टॉपर श्रुति शर्मा बिजनौर की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कालेज व जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से शिक्षा हासिल की है। रिजल्ट यूपीएससी की आफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर देखी जा सकती है।
यूपीएससी में 19वीं रैंक के साथ सफल दीक्षा की इंटर तक की पढ़ाई पिथौरागढ़ के मल्लिकार्जुन स्कूल से हुई है। उच्च शिक्षा उन्होंने देहरादून से ग्रहण की है। उसके बाद उन्होंने 5 साल एमबीबीएस किया उसके बाद दीक्षा ने अपने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की है, साथ ही उनका कहना है की उन्होंने प्रतिदिन 7-8 घंटे पढाई की और कड़ी मेहनत की |
अंतिम चयन के लिए कुल 685 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है |इनमें से सामान्य वर्ग के 244, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 73, ओसीबी वर्ग के 203, एससी के 105 और एसटी वर्ग के 60 अभ्यर्थी शामिल हैं |
Date : 30-May-2022
Penned by Reeta joshi