पति की हत्या मामले में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग के चलते की हत्या

By New31 Uttarakhand

पुलिस ने बीती 30 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में गुमशुदा हुए युवक की हत्या के मामले में शामिल उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा | काशीपुर कोतवाली में आज देर शाम एसपी काशीपुर चन्द्रमोहन सिंह ने पूरे मामले का खुलासा किया |

बता दें कि उत्तर प्रदेश के आगरा के कमला नगर निवासी मुकेश पुत्र वीर बहादुर का विवाह वर्ष 2015 में काशीपुर के गड्ढा कॉलोनी में रहने वाली उर्मिला से हुआ था. विवाह के दो वर्ष पूर्व से ही उर्मिला का घर के पड़ोस में रहने वाले फैजान से प्रेम प्रसंग चल रहा था | शादी के बाद भी दोनों का आपस में मिलना जुलना जारी रहा, जिसके बाद मुकेश अपनी पत्नी उर्मिला से अधिक शराब पीने के बाद मारपीट करता था | मारपीट से परेशान उर्मिला उसके प्रेमी फैजान ने मुकेश को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली, जिसके तहत बीती 30 अप्रैल और 01 मई की रात को फैजान ने मुकेश को शराब पीने के बहाने ढेला नदी में ले गया और मुकेश को अधिक शराब पिलाकर डंडे से उसके सिर पर वार किया, जिसके बाद गला घोंटकर मुकेश की हत्या कर दी | शव को ढेला नदी में दबा दिया गया | 28 दिन पहले लापता हुए पति की उसकी पत्नी ने कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई | जिसके बाद 12 मई को मृतक की मां ने आगरा से काशीपुर आकर अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई |

जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी उर्मिला से सख्ती से पूछताछ की | जिसमें उर्मिला ने फैजान से अवैध संबंधों की बात कबूली | जिसके बाद पुलिस ने महाराणा प्रताप चौक से फैजान को गिरफ्तार कर लिया | फैजान की निशानदेही पर आज दोपहर बाद पुलिस ने ढेला नदी से मुकेश के शव को बरामद कर लिया गया है |पुलिस की पूछताछ में फैजान ने बताया कि उर्मिला के कहने पर दोनों ने षड्यंत्र रचकर मुकेश की हत्या कर की थी | हत्या में शामिल फैजान पर साल 2020 में  पुलिस टीम पर हुए हमले में शामिल होने के जुर्म में मुकदमे दर्ज हैं |

Date : 29-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.