शादी के मंडप में ट्रैक्टर चलाकर पहुंची दुल्हन, ऐसी एंट्री देख बाराती हुए हैरान

By New31 Uttarakhand

मध्य प्रदेश में एक शादी आज कल चर्चा का विषय बनी हुई है | बता दे की मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक ऐसी अनोखी शादी देखने को मिली, जहां एक किसान की बेटी ने दुल्हन के लिबास में ट्रैक्टर चलाते हुए मंडप में एंट्री ली तो बाराती और घराती दोनों देखते रह गए | फूलों से सजा ट्रैक्टर और दुल्हन के अगल-बगल की सीट पर दुल्हन के भाई सजे धजे जब मंडप में आए तो लोगों ने स्वागत में जमकर तालियां बजाईं और वही मंडप में काला चश्मा लगाकर ट्रैक्टर चलाते हुए दुलहन की इस एंट्री का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है |

कुछ नया करना था दुल्हन को: पोस्ट ग्रेजुएट दुल्हन भारती की सोच थी कि शादी में कार और डोली से दुल्हन के एंट्री लेने का ट्रेंड पुराना हो गया है, इसलिए उसने कुछ नया करने का मन बनाया | उसने अपनी सोच को अमली जामा पहनाने के लिए ट्रैक्टर को चुना और किसान के घर की बहू बनने के लिए घर से तैयार होकर खुद ट्रैक्टर चलाते हुए रिश्तेदारों के साथ शादी के मंडप में पहुंच गई |

Date : 28-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.