लद्दाख में बड़ा सड़क हादसा, 26 जवानों को ले जा रहा सेना का वाहन श्योक नदी में गिरा, 7 की मौत

By New31 Uttarakhand

लद्दाख में सेना की एक बस बड़े हादसे की शिकार हो गई जिसमें 7 जवानों की मौत हो गई साथ ही कई जवान घायल भी बताए जा रहे हैं | 26 जवानों को लेकर जा रही सेना की बस अचानक नदी में गिर गई | हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है | हादसे के तुरंत बाद जवानों का रेस्क्यू कर लिया गया था | उन्हें अस्पताल में एडमिट भी करवाया गया, लेकिन हादसे में सात जवानों की मौत हो गई और कई को गहरी चोटें भी आई हैं |

लद्दाख में बड़ी सड़क दुर्घटना हो गयी जिसमे सेना के जवानों को लेकर जा रही बस नदी में गिर गयी और 7 जवानों की मौत होने की खबर है | शुक्रवार को सेना के जवानों को ले जाते समय बस श्योक नदी में गिर गयी | लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में सैन्य वाहन के दुर्घटनाग्रस्त की खबर मिलते ही देश भर में शोक की लहर है | लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने “हादसे में भारतीय सैनिकों की मृत्यु पर दुख जताया है | उन्होंने  दिवंगत सैनिकों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देते हुए कहाकि देश उनकी सेवाओं को सदैव याद रखेगा | दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.” गंभीर रूप से घायल जवानों की मदद के लिए एयर फोर्स से भी संपर्क साधा गया है | उन्हें इलाज के लिए वेस्टर्न कमांड भेजा जा सकता है | सेना की बस किन कारणों से सड़क से फिसलकर नदी में गिरी, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है. इस घटना को लेकर सेना की तरफ से भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है |

Date : 28-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.