उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों और यहां से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है, बता दें कि इंडिगो पंतनगर एयरपोर्ट से लखनऊ तक दो जून से फ्लाइट शुरू करने जा रहा है, जिसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है | वहीं पर्यटन सीजन में उड़ान शुरू होने से सैलानियों और सिडकुल रुद्रपुर में काम करने वालों के साथ ही सामान्य नागरिकों को भी आने जाने में काफी सुविधा मिलेगी | बता दे कि यह फ्लाईट तीन दिन यानी कि मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगी और इसका किराया 3 हजार 458 रुपये रखा गया है | हालांकि टिकट की कीमत सीटों की बुकिंग के आधार पर कम या ज्यादा हो सकती हैं | वहीं पंतनगर एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-7323 दोपहर 12.40 बजे उड़ान भरकर दोपहर 1.50 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड करेगी | वहीं चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट संख्या 6ई-7322 सुबह 11 बजे रवाना होकर एक घंटे दस मिनट में पंतनगर एयरपोर्ट पर दोपहर 12.10 बजे पहुंचेगी |

Date : 26-May-2022
Penned by Reeta Joshi