पंजाब में सरिया के दामों में तेजी से गिरावट का सिलसिला जारी है। सोमवार को सरिया के दाम में करीब 3 हजार रुपये की गिरावट आई है। ब्रांडेड सरिया 71000 रुपये प्रति टन और लोकल ब्रांड सरिया 67000 तक बिक रहा है। पंजाब में एक सप्ताह में कुल 7 हजार रुपये प्रति टन सरिया सस्ता हो गया है। इससे मकान बनाने वाले लोगो को बड़ी राहत मिली है।
इससे पहले बीते दिन ब्रांडेड सरिया की कीमत 74000 रुपये प्रति टन जबकि लोकल ब्रांड सरिया 71000 प्रति टन थी। महंगाई के दौर में मकान बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए यह राहत की फुहार से कम नहीं है। कीमतों में कमी से व्यापारियों को भी कुछ राहत मिली है।

सीमेंट 10 रुपये सस्ता
सरिया के साथ ही सीमेंट के दामों में भी कमी देखने को मिल रही है। कई कंपनियों ने दामों में करीब 10 रुपये की कमी की है। इससे अब सीमेंट के दाम प्रति बोरी 10 रुपये कम हो गए हैं। इससे पहले सीमेंट की बढ़ती कीमतो ने लोगों को बेहाल कर दिया था। कई जगहो पर मकानो का काम रूक गया था।
स्टील की कीमतें भी होगी कम
स्टील की कीमतों को कम करने के लिए केंद्र सरकार विदेशों से आयात होने वाले स्टील एवं इसके कच्चे पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को कम करने जा रही है। इसके अलावा स्टील के निर्यात पर नया सेस लगाया जाएगा। इससे स्टील का निर्यात नियंत्रित होगा और घरेलू उद्योगों के लिए स्टील की उपलब्धता बढ़ेगी। साफ है कि इससे स्टील की कीमतों में कमी आएगी। इससे इंडस्ट्री को काफी फायदा होगा |
Date : 24-May-2022
Penned by Reeta Joshi