साइना नेहवाल ने पिता संग किए भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन

By New31 Uttarakhand

भारतीय प्रसिद्ध बैडमिन्टन खिलाड़ी  व ऑलम्पिक पदक विजेता साइना नेहवाल अपने पिता के साथ रविवार को केदारनाथ धाम पहुँच कर बाबा केदार नाथ की पूजा अर्चना की | साइना ने केदारनाथ पहुँच कहा कि वह बहुत खुश नसीब है, कि उन्हें यहाँ पूजा अर्चना करने का मौका मिला । उन्हें केदारनाथ धाम की प्राकृतिक सौन्दर्यता व वातावरण बहुत अच्छा लगा।

ओलिंपिक पदक विजेता सुप्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने पिता के साथ बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में भगवान के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की | दोनों धामों में दर्शनों के बाद साइना नेहवाल काफी प्रसन्न दिखीं | साथ ही बदरीनाथ व केदारनाथ में प्राकृतिक सौंदर्य से भी वह काफी प्रभावित दिखीं | रविवार को सुबह भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल अपने पिता हरदीप सिंह नेहवाल के साथ केदारनाथ धाम पहुंचीं | यहां पहुंचने पर बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत सके बाद साइना नेहवाल अपने पिता के साथ मंदिर में दर्शन के लिए गईं |

बाबा केदार की पूजा-अर्चना की |लगभग 30 मिनट तक पूजा करने के बाद उन्होंने मंदिर से बाहर आकर एक परिक्रमा की | मंदिर में पूजा के बाद वह काफी प्रसन्न नजर आईं | बाबा केदारनाथ के धाम को काफी देर तक निहारती रहीं |केदारनाथ धाम की हिम आच्छादित चोटियों का प्राकृतिक सौंदर्य देखकर साइना काफी खुश नजर आईं | लगभग 30 मिनट तक पूजा करने के बाद उन्होंने मंदिर से बाहर आकर एक परिक्रमा की | मंदिर में पूजा के बाद वह काफी प्रसन्न नजर आईं. बाबा केदारनाथ के धाम को काफी देर तक निहारती रहीं | केदारनाथ धाम की हिम आच्छादित चोटियों का प्राकृतिक सौंदर्य देखकर साइना काफी खुश नजर आईं |

यहां बदरी केदार मंदिर समिति के सीईओ बी.डी. सिंह सहित स्थानीय नागरिकों ने साइना नेहवाल का जोरदार स्वागत कर उन्हें भगवान का प्रसाद भेंट किया | इस दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच साइना नेहवाल के साथ सेल्फी व फोटो खिंचवाने की होड़ लग गई | साइना ने सभी के साथ फोटो खिंचवाई, किसी को निराश नहीं किया | साइना नेहवाल ने इंस्टाग्राम में भी बदरीनाथ धाम की फोटो शेयर की है, जिसमें साइना बेहद खुश नजर आ रही हैं | साइना के नाम अब तक 24 अंतर्राष्ट्रीय खिताब हैं, जिनमें 10 सुपर सीरीज खिताब हैं | 

Date : 23-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.