उधम सिंह नगर जिले में खनन माफियाओं के हौंसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहें हैं | मामला खटीमा का है जहां खनन से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली ने एसडीएम के वाहन को टक्कर मार दी | इस हादसे में एसडीएम खटीमा रविंद्र बिष्ट का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया | हालाकि गनीमत रही की इस दुर्घटना में एसडीएम खटीमा और अन्य राजस्व कर्मी बाल-बाल बच गए | यह दुर्घटना खटीमा पीलीभीत मार्ग पर जमौर खुदागंज चौराहे पर हुई | जब एक तेज स्पीड ट्रैक्टर ट्राली जो की मिट्टी खनन कर ला रही थी, एसडीएम के वाहन को देख कर अचानक मुड़ गई | जिससे वह एसडीएम के वाहन से टकरा गई | हालाकि इस दुर्घटना में एसडीएम सहित अन्य कर्मचारी बाल बाल बच गए | लेकिन एसडीएम का वाहन क्षत्रिग्रस्त हो गया | उधर दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़ मौके से फरार हो गया है | घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर लिया | एसडीएम ने इस दुर्घटना का कारण खनन वाहन के ओवर स्पीड होना बताया है | साथ ही खनन वाहन की खनन परमिशन को रद्द कर ओवर स्पीड और अवैध रूप से चल रहे खनन वाहनों के खिलाफ अभियान चलाए जाने की बात कही।
खटीमा में एसडीएम के वाहन को मिट्टी खनन में चल रही ट्रैक्टर ट्राली के टक्कर मारने से एसडीएम खटीमा रविंद्र बिष्ट का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।सौभाग्य से इस दुर्घटना में एसडीएम खटीमा रविंद्र बिष्ट सहित अन्य राजस्व कर्मी बाल-बाल बच गए।यह दुर्घटना खटीमा पीलीभीत मार्ग पर जमौर खुदागंज चौराहे पर हुई।जब एक तेज स्पीड ट्रेक्टर ट्राली जो की मिट्टी खनन कर ला रही थी एसडीएम के वाहन को देख कर अचानक मुड़ गई।जिससे वह एसडीएम के वाहन से टकरा गई। इस दुर्घटना में एसडीएम सहित अन्य कर्मचारी बाल बाल बच गए लेकिन एसडीएम का वाहन क्षत्रिग्रस्त हो गया। वही दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेक्टर चालक ट्राली छोड़ मौके से फरार हो गया।एसडीएम के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच ट्रेक्टर ट्राली को चौकी परिसर में ले जाकर सीज कर दिया।
Date : 15-May-2022
Penned by Reeta Joshi