जंगल में चारा लाने गए युवक पर बाघ ने हमला कर उतारा मौत के घाट

By New31 Uttarakhand

 खटीमा के शारदा सागर जलाशय इलाके में बाघ के हमले का एक गंभीर मामला सामने आया है | इस हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई है जिससे इलाके में सनसनी का माहौल है | मनुष्य और जंगली जानवरों के बीच संघर्ष के मामले लगातार बढ़ते जा रहें हैं | मामला खटीमा के शारदा सागर जलाशय इलाके का है, जहां सीमांत झाऊ परसा के रहने वाले 53 साल के रोहित की बाघ के हमले में मौत हो गई | दरअसल जब रोहित शारदा सागर के किनारे घास काटने गया था | उसी वक्त बाघ ने रोहित पर हमला कर दिया | जिससे रोहित की मौके पर ही मौत हो गई | वहीं ग्रामीणों की सूचना पर सुरई वन रेंज के रेंजर सुधीर कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया | वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा के नागरिक चिकित्सालय भेज दिया गया है | साथ ही शोकाकुल परिवार को विभाग की तरफ से आर्थिक सहायता दिए जाने की भी बात कही है | इसके  अलावा ग्रामीणों को शारदा सागर जलाशय के जलभराव वाले इलाकों में फिलहाल ना जाने की हिदायत दी है, ताकि बाघ  की वजह से आगे किसी ग्रामीण को नुकसान ना पहुंच पाए |

Date : 15-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.