दिल्ली में आग से 27 लोगों की मौत, जानिए क्या थी आग लगने की वजह  

By New31 Uttarakhand

राजधानी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास स्थित चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। आग लगने की इस घटना में कम से कम 27 लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। मृतकों में दमकल विभाग के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक, चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल से आग फैलना शुरू हुई थी। देखते ही देखते कुछ ही सेकेंड्स में आग ने दूसरे और तीसरे फ्लोर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि इस पर काबू पाने के लिए 30 से ज्यादा दमकल वाहन मौके पर पहुंचे थे।

 जानकारी के अनुसार आग लगने की शुरुआत जेनरेटर से शुरू हुई थी, जिसके बाद यह आग पूरी इमारत में फैल गई। कुछ ही देर में हर तरफ चीख पुकार मच गई। लोग मदद के लिए चिल्लने लगे। कुछ लोगों ने इमारत से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक इस इमारत के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी भी नहीं थी।

 पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में शुक्रवार को लगी आग के भीषण हादसे में 27 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और दर्जन भर लोग घायल भी हुए हैं|  घायलों का  दिल्ली के कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है | इनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है । वहीं, इस दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मुंडका आग हादसे पर गहरा दुख जताया । सीएम अरविंद केजरीवाल शनिवार को हादसा स्थल का दौरा करने के लिए जाएंगें । उन्होंने टवीट कर इसकी जानकारी दी है।

दरअसल, आग बुझाने के लिए 30 से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी और देर रात तक आग बुझाने का प्रयास किया गया। लोगों की मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची थी। शनिवार सुबह को आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। मुडंका की आग बुझाने के लिए 30 से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी और देर रात तक आग बुझाने का प्रयास किया गया। शनिवार सुबह को आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुंडका अग्निकांड में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे ।

Date : 14-मई-2022

Penned by Reeta Joshi


Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.