बहराइच जिले में हुई हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा हुई शुरू, कुछ प्रतिशत दुकानें भी खुली

By New31 Uttarakhand

बहराइच जिले के महसी तहसील क्षेत्र के महाराजगंज कस्बे में बीते रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी। इस घटना में एक युवक की गोली मारकर हत्या भी की गई थी वहीं, तीन युवक घायल हुए थे। बीते चार दिनों से यहां पर इस घटना के बाद आघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल था और इंटरनेट की सेवाएं पूरे जिले में बंद कर दी गई थी। हालांकि अब स्थिति सामान्य हो रही है।

बृहस्पतिवार को प्रभावित इलाका महाराजगंज में दुकानें खुली हैं और ज्यादातर दुकानें बंद है। यहां के बैंक भी खोले गए हैं। इससे धीरे-धीरे क्षेत्र में माहौल शांति मय हो रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ दिनों में ही माहौल पूरी तरह सामान्य हो जाएगा। यहां पर सुरक्षा के लिए अभी भी पुलिस फोर्स का कड़ा पहरा है। अधिकारी लगातार कैंप कर रहे हैं। डीएम, एसपी द्वारा लगातार भ्रमण किया जा रहा है लेकिन पुलिस द्वारा लोगों को छूट दी गई है और बेवजह किसी को परेशान नहीं किया जा रहा है। जिले में इंटरनेट सेवा भी बुधवार देर रात को खोल दी गई है जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.