उत्तराखंड के कई ईलाकों में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन पहाड़ों में मौसम का मिजाज बदला हुआ सा है | आज नैनीताल में बढ़ती गर्मी के बीच अचानक आई बारिश से सरोवर नगरी में ठंड में भारी इजाफा हुआ है, जिसके चलते स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों ने भी गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं |
सरोवर नगरी और उसके आसपास के इलाकें में सुबह से ही आसमान में घने बादल मंडरा रहे थे | वहीं कोहरे के चलते क्षेत्र में दिन के समय ही शाम जैसा दिखाई देने लग गया | खराब मौसम होने के चलते लगभग दो बजे के आसपास मूसलाधार बारिश पड़ने लग गई, जिसके चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया | बारिश के कारण ठंड में भी इजाफा देखने को मिला | जिसके चलते स्थानीय लोगों के साथ साथ ही पर्यटकों ने भी गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए | बता दें कि सरोवर नगरी में बारिश के चलते स्कूल के छात्रों और इधर उधर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | वहीं क्षेत्र में घूमने वाले पर्यटक भी बारिश से बचने के लिए शरण लेते हुए दिखाई दिए |
Date : 12-May-2022
Penned by Reeta Joshi