त्योहारी सीजन में सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए 30 अक्टूबर को बाजार से राहत की खबर आई है। घरेलू बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,41,750 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,29,938 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,41,990 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,30,158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। वहीं, चांदी का भाव दिल्ली और मुंबई समेत कई बड़े शहरों में करीब 1,86,270 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। हालांकि, शहर और ज्वेलर्स के हिसाब से खुदरा कीमतों में अंतर हो सकता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिला। इसकी एक वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों को स्थिर रखना और आगे की नीतियों को लेकर सख्त रुख माना जा रहा है। इसके अलावा डॉलर की मजबूती भी सोने की कीमतों को प्रभावित कर रही है। बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच खरीदारों को सलाह है कि गहने खरीदने से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें। ध्यान रखें कि सोने पर 3 प्रतिशत GST और ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर अलग से GST भी लग सकता है।