काशीपुर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दी गई ये हिदायत

By New31 Uttarakhand

काशीपुर में बीते दिन पुलिस और नगर निगम प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश पर नगर के मेन बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया | इस दौरान प्रशासन ने अतिक्रमण की चपेट में आए दुकान के बोर्ड और अन्य सामान को जब्त किया | वहीं इस मौके पर पुलिस को हल्के विरोध का सामना भी करना पड़ा |अतिक्रमण विरोधी अभियान से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा | सूचना पाकर मौके पर व्यापार मंडल पदाधिकारी भी पहुंच गए | उन्होंने प्रशासन से अतिक्रमण को ही हटाये जाने की मांग की | इस दौरान टीम ने नालियों से बाहर निकल रहे अतिक्रमण को हटाया | साथ ही दुकानों के बोर्ड समेत अन्य अतिक्रमण करने वाली चीजों को अपने कब्जे में ले लिया |

काशीपुर में अतिक्रमण के खिलाफ दायर याचिका के बाद हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए बीती सुबह एसडीएम अभय प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार भुवन चन्द्र आर्य और नगर निगम एमएनए विवेक राय ने निगम प्रशासन और भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया | इस दौरान नगर निगम रोड, मैन बाजार, किला बाजार, मुंशीराम चौराहा, मुल्तानी मोड़,और  रतन सिनेमा रोड¸समेत सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग से होते हुए महाराणा प्रताप चौक तक दुकान के आगे नालियों से बाहर निकल रहे अतिक्रमण को हटाया |  इसके साथ ही निगम ने दुकानों के बोर्ड समेत अन्य अतिक्रमण को अपने कब्जे में लिया |

 हालांकि अतिक्रमण हटाने की सूचना पर व्यापारियों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया | जबकि अधिकतर व्यापारियों ने पहले ही अतिक्रमण को हटा दिया था | इस दौरान प्रशासन ने भविष्य में अतिक्रमण करने पर काशीपुर में भी हाईकोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया |

Date : 12-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.