सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या का दावा किया जा रहा है। साथ ही अमेरिकी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, गैंगस्टर की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वही गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से आतंकवादी घोषित किया जा चुका था। दरअसल गोल्डी बराड़ ने ही मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की बेहरहमी से हत्या की थी जिसके बाद इस मामले में गोल्डी बराड़ का नाम खूब उछला था। इतना ही नहीं बल्कि खुद गोल्डी बराड़ ने सिंगर की हत्या करने की बात खुलेआम स्वीकार की थी। उसका दावा था कि वो साल 2022 में हुई पंजाब में एक छात्र नेता की मौत का बदला लेना चाहता था। उसी छात्र नेता की हत्या का बदला लेने के लिए गैंगस्टर ने पूरा प्लान तैयार किया था। इसी प्लान की मदद से सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या को अंजाम दिया गया था।
बता दे गोल्डी बराड़ का जन्म 11 अप्रैल 1994 को शमशेर सिंह और प्रीतपाल कौर के घर हुआ। वह पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है। गोल्डी बराड़ के पिता पुलिस में कार्यरत थे साथ ही गोल्डी बराड़ के खिलाफ नेताओं का धमकी भरे फोन, फिरौती की मांग, कई हत्याओं की जिम्मेदारी लेने को लेकर मामले दर्ज हैं। दरअसल गुरलाल बराड़ जो गोल्डी बराड़ का चचेड़ा भाई था, उसकी हत्या के बाद गोल्डी ने अपराध का रास्ता चुना और कई गैंगस्टर्स के संपर्क में आने लगा इतना ही नहीं बल्कि कनाडा के ब्रैम्पटन में रहने वाला गोल्डी बराड़ खालिस्तानी आतंकवादी समूह बब्जर से जुड़ा था। वही केंद्रीय मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसर गोल्डी बराड़ शार्प-शूटरों की आपूर्ति के अलावा सीमा पार से गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की तस्करी के साथ ही हत्या करने के सभी सामानों की आपूर्ति करता था।