उत्तराखंड में अधिकांश क्षेत्रों में चटख धूप खिलने के साथ गर्मी की तपिश बढ़ने लगी है। हालाँकि पहाड़ों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए हुए हैं। वही शुक्रवार को चिलचिलाती गर्मी से कहर बरपाने के बाद शनिवार को मौसम देहरादून वासियों पर मेहरबान हो गया है। बता दे शनिवार की सुबह अचानक मौसम बदला और बौछार होने लगी। साथ ही पहाड़ों की रानी मसूरी में भी शनिवार को सुबह थोड़ी देर धूप खिलने के बाद बूंदा बांदी हुई। जिससे यहां ठंडक लौट आई है। वहीं केदारनाथ में बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।जबकि रुदप्रयाग के निचले इलाकों में बारिश जारी है। हलाकि शनिवार को राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश के साथ ओले पढ़ने से गर्मी छू मंतर हो गई और लोगों ने राहत की सांस ली। गर्मी से निजात के लिए कहीं कहीं तो युवा बारिश में भीगते भी नजर आए।
वहीं शुक्रवार को इस सीजन में पहली बार दून में पारा 38 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार एवं रविवार को दून में आंशिक बादल छाये रहेंगे। शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने से बिजली चमकने व हल्की वर्षा होने के आसार है। साथ ही चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात भी हो सकता है।