मैक्स चालक पर हाथी ने किया हमला

By New31 Uttarakhand

बता दें की ऋषिकेश में थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में हिल बाईपास मार्ग पर मोनी बाबा तिराहे के समीप मंगलवार तड़के हाथी ने मैक्स वाहन पर हमला कर दिया, जिससे चालक घायल हो गया। बिजनौर निवासी चालक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।थाना लक्ष्मण झूला प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया, मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे मोनी बाबा तिराहे के पास हाथी ने मैक्स वाहन पर हमला कर दिया, जिससे चालक घायल हो गया।

चालक को स्थानीय लोगों की मदद से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।बताया, यूपी के बिजनौर के पायल कॉलोनी निवासी सतेंद्र उर्फ सोनू नीलकंठ महादेव की ओर सवारियों को छोड़ने जा रहा था, लेकिन मोनी बाबा तिराहे के पास हाथी ने वाहन पर हमला कर दिया था। बताया, चालक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.