मोदी दगड़ उत्तराखंड चुनाव कैंपेन अभियान का हुआ शुभारंभ

By New31 Uttarakhand

बता दें की भाजपा प्रदेशभर में मोदी दगड़ उत्तराखंड अभियान चलाकर घर-घर केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाएगी। नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अभियान का शुभारंभ कर लोगो व टी-शर्ट को लांच किया।भाजपा के पूर्व सोशल मीडिया प्रमुख व अभियान के प्रमुख शेखर वर्मा ने बताया, प्रदेश के प्रमुख शहरों व कस्बों में मोदी दगड़ उत्तराखंड अभियान के तहत कार्यक्रम कराए जाएंगे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में कराए गए विकास कार्यों पर जनता के बीच चर्चा की जाएगी।

बताया, जिन लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिला है, उनके विचारों को डिजिटल प्लेटफार्म से जनता के बीच ले जाने व विभिन्न विकास कार्यों के वीडियो बनाकर जनता को मुहिम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया, प्रदेश की पांचों लोकसभा क्षेत्रों के बड़े शहरों में मार्च प्रथम पखवाड़े से पांच बड़े कार्यक्रम किए जाएंगे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.