बता दें की हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने 50 साल की बुजुर्ग महिला और मां-बेटी सहित कुल पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उन पर पथराव, आगजनी और लोक सेवकों को जान से मारने की कोशिश का आरोप है। पुलिस ने महिलाओं पर बलवा सहित घटना के लिए साजिश करने और आग से नुकसान पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
अब गिरफ्तार उपद्रवियों की संख्या 89 हो गई है।एसएसपी कैंप कार्यालय में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र के मलिक का बगीचा में 8 फरवरी को अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और मीडियाकर्मियों पर पथराव किया था। इसके साथ ही आगजनी और गोलीबारी की हिंसक घटना भी की।