अब पिथौरागढ़ से उड़ेगा 42 सीटर विमान

By New31 Uttarakhand

बता दें की अब सीमांत जिले पिथौरागढ़ से 42 सीट क्षमता वाला विमान उड़ सकेगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसके संचालन को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी है। साथ ही आपको बता दें की मंत्रालय की ओर से इस संबंध में अनुमति पत्र जारी किया गया।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार जताते हुए कहा कि 42 सीटर विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी। कहा, केंद्र सरकार के सहयोग से निरंतर रूप से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई सेवाएं सुदृढ़ हो रही हैं।इससे पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी। सरकार सभी जिलों के लिए भी एयर कनेक्टिविटी पर काम कर रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.