आँचल जोशी ने अपने नाम किया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड के युवाओं खासकर बेटियों की प्रतिभा के सामने अन्य देश भी नतमस्तक हो रहे हैं। देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर की एक और प्रतिभावान बेटी आँचल जोशी ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया है। कत्थक नृत्यांगना आँचल जोशी ने हाल ही में मध्य प्रदेश में आयोजित कत्थक महासम्मेलन में अपनी कला का शानदार प्रदर्शन कर यह स्थान प्राप्त किया है और उत्तराखंड का मान-सम्मान विश्वपटल पर बढ़ाया है।हल्द्वानी की आँचल जोशी बचपन से ही पारम्परिक नृत्य कला कत्थक में प्रतिभाग करती रही हैं।

आँचल ने हल्द्वानी की नूपुर नृत्य कला केंद्र से कत्थक में अपनी प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की। कत्थक की बारीकियों और अन्य विशेषताओं को समझने के लिए आँचल ने दिल्ली कत्थक केंद्र से पंडित जयकिशन महाराज के सानिध्य में 5 वर्षों तक प्रमाणित अभ्यास कर उच्च शिक्षा प्राप्त की।

आपको बता दें कि आँचल के परिवार द्वारा भी एक नृत्य संस्था की स्थापना की गई है जिसे आँचल ने अपना मुख्य प्रेरणास्रोत बताया है। 20 फरवरी को मध्यप्रदेश के खजुराहो नृत्य समारोह की 50वीं स्वर्ण जयंती में 1500 अन्य कत्थक नृतकों के साथ प्रतिभाग कर आँचल ने अपना नाम गिनीज बुक और वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.