बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे आयुष्मान

By New31 Uttarakhand

बता दें की आयुष्मान खुराना अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। अभिनेता अपनी पिछली रिलीज फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में अपने किरदार को लेकर आज भी दर्शकों की खूब सराहना बटोरते हैं। इस फिल्म ने आयुष्मान के करियर को नया पंख दिया है। इसके अलावा अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ काफी कनेक्ट भी रहते हैं। अब हाल ही में, अभिनेता विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे।शुक्रवार की रात अभिनेता आयुष्मान खुराना विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजा अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान उनके साथ स्टाफ के अन्य लोग भी मौजूद थे। सभी ने पूरी भक्ति से बाबा महाकाल के दर्शन किए।आयुष्मान खुराना को दिनेश गुरु और पंडित राम गुरु ने बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करवाया। पूजा अर्चना के दौरान आयुष्मान खुराना बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। यहां उन्होंने तिलक लगवाया, माला पहनी और सिर झुकाकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद भी लिया। बाबा महाकाल का पूजन अर्चन दर्शन करने के बाद आयुष्मान खुराना नंदी हॉल मे पहुंचे, जहां उन्होंने नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना कही। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद आयुष्मान खुराना उज्जैन से रवाना हो गए। इस दौरान अपने चाहने वालों के साथ फोटो भी खिंचवाए और ऑटोग्राफ भी दिए।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.