कड़ा गया आदमखोर बाघ, अबतक तीन महिलाओं की ले चुका है जान

By New31 Uttarakhand

बता दें की रामनगर के ढेला जोन में तीन महिलाओं को मारने वाला बाघ आखिरकार वन कर्मियों की टीम ने पकड़ लिया। बाघ को देर रात ट्रेंकुलाइज कर ढेला रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है।कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला जोन में तीन महिलाओं को मारने वाला बाघ आखिरकार वन कर्मियों की टीम ने पकड़ लिया। साथ ही आपको बता दें की बाघ को देर रात ट्रेंकुलाइज कर ढेला रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है।बाघ को पकड़ने के लिए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व व वेस्टर्न सर्किल की टीम संयुक्त रूप से लगी थी।

दोनों टीम बाघ की लोकेशन को ड्रोन के माध्यम से ट्रेस करते रही। मंगलवार रात बाघ द्वारा मारे गए भैसे के आसपास वन कर्मियों की टीम ने निगरानी बढ़ा दी थी। बता दें की देर रात करीब 12 बजे के आसपास जब बाघ अपने किए गए शिकार पर पहुंचा। तभी पशु चिकित्सकों की टीम ने उसे ट्रेंकुलाइज करने के लिए डाट मारी। जिससे वह बेहोश हो गया, इसके बाद वन कर्मियों व रेस्क्यू टीम ने बाघ को पकड़कर ढेला रेस्क्यू सेंटर में भेजा।इसके अलावा आसपास के इलाकों में गस्त को बढ़ा दिया गया है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ धीरज पांडे ने बताया वन कर्मियों व रेस्क्यू टीम की मेहनत से बाघ को पकड़ लिया गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.