काशीपुर में की प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई, छात्रा पर जानलेवा हमला करने वाले के घर पर चला बुलडोजर

By New31 Uttarakhand

बता दें की बहन के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा पर पिछले दिनों जानलेवा हमले के आरोपी फरदीन पुत्र रिजवान के घर पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसके घर का छज्जा और टीन शेड ढहा दिया। मामले को छात्रा पर हुए हमले से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि प्रशासन अतिक्रमण की वजह से की गई कार्रवाई बता रहा है।बृहस्पतिवार को राजस्व प्रशासन, जिला विकास प्राधिकरण, चकबंदी विभाग और नगर निगम की टीम खालसा मोहल्ले में छात्रा पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी फरदीन के घर पहुंची और कथित रूप से अतिक्रमण की जद में आ रहे उसके घर की नाप जोख शुरू कर दी। कुछ देर बाद गली में बुलडोजर आया, जिसे देखकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रशासन के आदेश पर फहीम के घर के छज्जे और सीढ़ियां तोड़ दी गईं। घर के परिसर में बने एक टीन शेड और बाहर के हिस्से में बनाई गई चाय की दुकान की भट्टी भी ध्वस्त कर दी गई।मौके पर भारी तादाद में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। हालांकि पुलिस की सख्ती के चलते किसी ने विरोध की हिम्मत नहीं की। इस दौरान तहसीलदार पंकज चंदोला , कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा तथा नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त यशवीर सिंह राठी सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई है।

विगत 12 फरवरी की शाम करीब चार बजे खालसा मौहल्ला निवासी एक छात्रा अपनी बहन के साथ जब ट्यूशन पढ़ने जा रही थी आरोप है तभी फरदीन नाम के युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। आसपास काम कर रहे पर्यावरण मित्र छात्रा को बचाने दौड़े तो आरोपी भाग निकला। पुलिस का दावा है कि एक तरफा प्रेम के जुनून में यह हमला किया गया था। पुलिस ने आरोपी फरदीन और उसके दोस्त रऊफ को उसी रात गिरफ्तार कर लिया था जबकि हमले के लिए उकसाने वाला भाई आकिब बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में कई और नामजद हैं जो अब भी फरार हैं, जिनकी पुलिस को तलाश है।छात्रा पर प्राण घातक हमला करने के आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की सूचना पूरे शहर में थोड़ी देर में ही जंगल की आग की तरह फैल गई । इस दौरान मौके पर जमा लोग चर्चा करते दिखे कि काशीपुर में भी बुलडोजर बाबा आ गए हैं। इस कार्रवाई को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। इस कार्रवाई का लोग वीडियो बनाते नजर आए।छात्रा पर प्राणघातक हमला करने और उसके बाद परिजनों को मुकदमे वापस न लेने पर जान से से मारने की धमकी देने से संबंधित मुकदमे में मुख्य आरोपी के परिजनों तथा रिश्तेदारों को भी नाजद किया गया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश में भी छापे मारे लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका । कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.