फिर बदलने वाला है मौसम, जानें कब से है बारिश-बर्फबारी के आसार

By New31 Uttarakhand

बता दें की उत्तराखंड में 18 फरवरी से एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी से ठंड बढ़ सकती है। हालांकि अभी दिन के साथ अब रात का तापमान भी सामान्य है।बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी 9 डिग्री के साथ सामान्य रहा।

ऐसे ही पंतनगर का अधिकतम तापमान भी एक डिग्री के इजाफे के साथ 25.7, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 17.2 और नई टिहरी का अधिकतम तापमान दो डिग्री इजाफे के साथ 17.4 डिग्री रहा।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 16-17 फरवरी को प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 18-19 फरवरी को भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 18 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.