दंगे से प्रकाश की मौत का नही था कोई संबंध

By New31 Uttarakhand

बता दें की हल्द्वानी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने आज बनभूलपुरा में हुए दंगे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने बताया कि इस दंगे के दौरान प्रकाश कुमार नाम के एक व्यक्ति की भी मौत हुई थी। जब पुलिस ने जांच की तो यह बात सामने आई कि दंगों में प्रकाश कुमार की मौत नहीं हुई थी, एसएसपी ने खुलासा करते हुए बताया की रंजिश के कारण प्रकाश कुमार की हत्या कराई गई थी, और हत्या में पुलिस कांस्टेबल, उसकी पत्नी और साले सहित एक अन्य ने मिलकर हत्या की थी। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक एसएसपी ने बताया है कि पुलिस कांस्टेबल की पत्नी से प्रकाश कुमार के अवैध संबंध थे इस बीच हत्या कर दंगे में मौत दिखाने की साजिश इनके द्वारा रची गई।बताया जा रहा है कि प्रकाश कुमार को गोल बार बुलाया गया जहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसे दंगे में मौत दिखाने के लिए यहां लाया गया ।

तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि पुलिस कांस्टेबल की पत्नी फरार है।वहीं एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि बनभूलपुरा हिंसा के पांच और दंगाइयों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। अब तक पुलिस 42 दंगाइयों को गिरफ्तार कर चुकी है जिसे दर्जनों अवैध असली और गोलियां व कारतूस बरामद हुए हैं। साथ ही आपको बता दें की इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हल्द्वानी दंगों के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.