बता दें की श्रीनगर शहर के शहीद गंज इलाके में बुधवार की शाम आतंकियों ने हमला करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक गैर स्थानीय युवक की हत्या कर दी, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। गुरुवार सुबह घायल व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया।टारगेट किलिंग की घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बताते हैं कि मारा गया युवक श्रीनगर में कारपेंटर था।बुधवार शाम श्रीनगर जिले के करफली मोहल्ला शाल कदल इलाके में आतंकवादियों ने दो लोगों पर करीब से एके 47 राइफल से गोलीबारी की।
घायलों में से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आतंकियों के हमले में मारे गए युवक की शिनाख्त अमृतसर निवासी अमृतपाल सिंह (31) के रूप में हुई है।घायल युवक रोहित (27) का इलाज श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में चल रहा है। उसके पेट में गोली लगी थी। उसे भी बचाया नहीं जा सका।कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर घटना की पुष्टि करते हुए लिखा कि शहीद गंज इलाके में आतंकियों ने एक गैर स्थानीय व्यक्ति पर गोलीबारी की, जिसमें उसकी मौत हो गई है। एक अन्य घायल है और वह भी अमृतसर का निवासी है। उसके पेट में गोली लगी है।घटना के बाद आसपास के स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आतंकियों का सुराग लग सके। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की। इसके साथ ही श्रीनगर से सटे जिलों में भी तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।