अमेरिका में हमले के शिकार भारतीय छात्र ने मांगी मदद

By New31 Uttarakhand

बता दें की अमेरिका के शिकागो में  जानलेवा हमले का शिकार हुए भारतीय छात्र ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मदद मांगी है। वीडियो में दिख रहा है कि भारतीय छात्र सैयद मजाहिर अली के सिर और नाक से खून बह रहा है और वह मदद की गुहार लगा रहा है। वहीं हैदराबाद में रह रही छात्र की पत्नी ने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि सरकार उसके और उसके तीन नाबालिग बच्चों को अमेरिका भेजने का इंतजाम करे। सैयद मजाहिर की पत्नी सैयदा रुकैया फातिमा रिजवी ने विदेश मंत्री को भेजे पत्र में लिखा कि ‘मैं अपने पति की शिकागो में सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं। मैं अपील करती हूं कि कृप्या उनकी मदद करें और उनसे अच्छे से अच्छा इलाज मुहैया कराएं और अगर जरूरत पड़े तो मुझे और मेरे तीन नाबालिग बच्चों को अमेरिका भेजने का इंतजाम करें ताकि मैं अपने पति के साथ रह सकूं।

‘हैदराबाद का रहने वाला सैयद मजाहिर अली शिकागो में इंडियाना वेसलेयान यूनिवर्सिटी से आईटी में मास्टर डिग्री कर रहा है। बीती 4 फरवरी को शिकागो में उसके घर के नजदीक तीन हमलावरों ने उस पर हमला किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावर सैयद मजाहिर पर दौड़कर पकड़ने हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद मजाहिर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि ‘चार लोगों ने मुझ पर उस वक्त हमला किया, जब मैं अपने घर वापस लौट रहा था। मैं अपने घर के नजदीक फिसलकर गिर गया और उन्होंने मुझ पर लात-घूंसे बरसाए। मेरी मदद करिए, कृप्या मेरी मदद करिए।’हाल के दिनों में विदेशों में भारतीय छात्रों और नागरिकों पर हमले की कई घटनाएं सामने आयी हैं। बीते हफ्ते ही अमेरिका के ओहियो प्रांत के सिनसिनाटी में श्रेयस रेड्डी नाम के भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इससे पहले दो अन्य भारतीय छात्रों की भी मौत हुई थी। 

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.