बता दें की साल की शुरुआत धमाकेदार होने के बाद बॉक्स ऑफिस के लिए फरवरी का महीना अब तक फीका साबित हुआ है। इस महीने में अब तक एक भी बड़ी फिल्में रिलीज नहीं हुईं हैं। हालांकि, 12 फरवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही शाहिद कपूर और कृति सनी की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया से दर्शक काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले आइए जानते हैं कि इस मंगलवार को थिएटर में चल फिल्म फाइटर और हनुमान का प्रदर्शन कैसा रहा।ऋतिक रोशन की फाइटर का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। पठान के बाद सिद्धार्थ आनंद दर्शकों के लिए यह फिल्म लेकर आए।
पहले वीकएंड में फिल्म का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा, लेकिन वीकडेज में फाइटर ने अपनी पकड़ खो दी और कमाई करने के लिए लगातार संघर्ष करती नजर आई। पहले सात दिन में फिल्म ने 146.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की उम्मीद के मुताबिक कमाई न होने से दिग्गज भी हैरान नजर आए। हालांकि, फाइटर ने सभी को चौंकाते हुए दूसरे वीकएंड पर शानदार वापसी की। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने पांच करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, 10वें दिन फिल्म ने 10.5 करोड़ रुपये, 11वें दिन 12.5 करोड़ रुपये, 12वें और 13वें दिन तीन करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 181.75 करोड़ रुपये हो गई है।वहीं, साउथ की फिल्म हनुमान की बात करें तो तीन हफ्तों बाद भी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब नजर आ रही है। तेजा सज्जा अभिनीत इस फिल्म की कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया है। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब भी अच्छा कारोबार करने में सफल नजर आ रही है।