पूनम पांडे के पब्लिसिटी स्टंट पर फूटा शर्लिन चोपड़ा का गुस्सा

By New31 Uttarakhand

बता दें की अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे को लेकर शुक्रवार को खबर आई थी कि उनका निधन हो गया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। हालंकि, शनिवार को पूनम खुद सामने आईं और कहा कि वे जिंदा हैं। विवादों में रहने वालीं पूनम पांडे ने कैंसर जागरूकता के नाम पर ये जो कुछ किया, उससे सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। डेथ स्टंट से लोगों में आक्रोश फैल गया है। सेलेब्स से लेकर आम जनता तक हर कोई उनके व्यवहार की आलोचना कर कहा है। अब शर्लिन चोपड़ा ने उनके इस पीआर स्टंट पर प्रतिक्रिया दी है।शर्लिन चोपड़ा ने पूनम पांडे के इस पब्लिसिटी स्टंट को लेकर कहा, ‘क्या कोई भी सामाजिक जागरूकता अभियान धोखाधड़ी और झूठ के आधार पर चलाया जा सकता है। पूनम ने फ्रॉड का इस्तमाल क्यों किया? सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित महिलाएं कह रही हैं, वो पूनम पांडे के इस स्टंट को लेकर शर्मिंदा महसूस कर रही हैं। तो आपने क्या हासिल किया, पूनम?’ गौरतलब है कि शुक्रवार, 2 फरवरी की सुबह करीब 11:30 बजे पूनम पांडे के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया गया। इसमें लिखा गया था कि हमने सर्वाइकल कैंसर की वजह से पूनम को खो दिया है। साथ ही यह भी कहा गया कि परिवार की निजता का सम्मान किया जाए। शुरुआत में किसी को यकीन नहीं हुआ, लेकिन न्यूज एजेंसियों ने भी इस पोस्ट के हवाले से ही खबर की पुष्टि कर दी।

यही नहीं, उनके मैनेजर ने भी अलग-अलग मीडिया से बात कर उनके निधन की खबर को सही ठहराया।शनिवार को अभिनेत्री ने खुद का एक वीडियो साझा करते हुए इस खबर को गलत बताया और अपने बयान में जोड़ा, ‘मुझे खेद है कि मैं इस आंसू का कारण बनी और जिन लोगों को मैंने ठेस पहुंचाई है, उनके लिए मैं माफी चाहती हूं। मैं बातचीत में सभी को चौंकाना चाहती हूं।’ हम इसके बारे में पर्याप्त बात नहीं कर रहे हैं, जो कि सर्वाइकल कैंसर है।’शर्लिन ने आगे कहा, ‘हां! मैंने अपने निधन की झूठी कहानी बनाई है… चरम मुझे पता है…लेकिन अचानक हम सभी सर्वाइकल कैंसर के बारे में बात कर रहे हैं, हैं न? यह एक ऐसी बीमारी है जो चुपचाप आपकी जान ले लेती है और इस बीमारी को तुरंत सुर्खियों में आने की जरूरत थी। मुझे इस बात पर गर्व है कि मेरी मौत की खबर से मुझे क्या हासिल हुआ है।’ इसी बीच शनिवार को पूनम पांडेय के खिलाफ वकील अली काशिफ ने एफआईआर दर्ज कराई है। मौत की झूठी खबर फैलाने के आरोप में पूनम की मैनेजर निकिता शर्मा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.