एक और लाल हुआ मां भारती पर कुर्बान

By New31 Uttarakhand

चमोली जनपद के पिंडर घाटी के एक जवान के मां भारती पर कुर्बान होने की सूचना से पूरा जनपद समेत पिंडर घाटी में जबरदस्त शोक की लहर दौड़ पड़ी है।बता दें की जम्बू कश्मीर में 14 गढ़वाल राइफल में तैनात पिंडर घाटी के विकास खंड थराली के सुनला गांव के जवान अपनी पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए … जिससे एक बार फिर से समस्त जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई।थराली प्रखंड के सुनला गांव के उम्मेद सिंह नेगी उम्र 42 वर्ष पुत्र भूपाल सिंह जो 14 गढ़वाल राइफल में नायक सूबेदार के पद पर थे और वर्तमान मे जम्बू कश्मीर के लैह लदाख मे ड्यूटी पर तैनात थे कि अचानक ड्यूटी के दौरान वो शहीद हो गए वे अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र और पुत्री को छोड़ गए है…

बता दें की जब जवान के शहीद होने की सूचना उनके परिजनों को प्राप्त हुई तो सभी सदमे में आ गए ।वहीं मिली जानकारी के मुताबिक शहीद का परिवार देहरादून मे रहता है …लेकिन शहीद के अंतिम संस्कार के लिए सभी परिजन अपने पैतृक आवास पर पहुंचे …और शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।शहीद की सूचना प्राप्त होते ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।शहीद का दाहसंस्कार उनके पैतृक घाट पिण्डर नदी तट पर सैन्य सम्मान के साथ किया गया और शहीद के पुत्र ने उनको मुखाग्नि दी।वहीं इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों लोगों ने शहीद उम्मेद सिंह नेगी को नम आंखों से अंतिम विदाई देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.