यहां हुआ जबरदस्त हंगामा, नगर आयुक्त बोले गौशाला बनेगी तो यही बनेगी??

By New31 Uttarakhand

बता दें की हल्द्वानी में नगर निगम और प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाकर कब्जा की गई सरकारी भूमि पर अस्थाई गौशाला खोलने पर जमकर विवाद हो गया। मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट से स्थानीय महिलाएं भीड़ गई काफी देर तक हंगामा चलता रहा इसके बाद नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय बोले की गौशाला खुलेगी तो यही खुलेगी चाहे जो करना है कर लो…

दरअसल एक दिन पूर्व नगर निगम व जिला प्रशासन ने नजाकत के बगीचे में लगभग 2 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण मुक्त करते हुए उसे अपने कब्जे में लिया और वहां पर अस्थाई गौशाला खोलने की बात कही तो वहां मौजूद महिलाओं ने जमकर हंगामा किया । उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त से कहा कि जो चाहे जो मर्जी खोलो लेकिन गौशाला यहां मत खोलो, लेकिन नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने दो टूक शब्दों में कहा खुलेगी तो गौशाला ही खुलेगी चाहे कुछ भी कर लो। काफी गम गई और विवाद के बीच प्रशासन ने लोगों को समझाने बुझाने का काम किया लेकिन हंगामा जमकर चला रहा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.