जुमे की नमाज को लेकर काशी में पुलिस अलर्ट

By New31 Uttarakhand

बता दें की ज्ञानवापी परिसर के व्यासजी के तहखाने में पूजा का अधिकार हिंदू पक्ष को मिलने के बाद पहले जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को सुबह से पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन पर सभी पुलिसकर्मी सतर्क हैं। अधिकारी भी सुबह से गश्त कर रहे हैं। बांसफाटक इलाके में मंडुआडीह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने गश्त किया।व्यासजी के तहखाने में दर्शन पूजन आरंभ होने के बाद संत समाज के साथ ही काशी विद्वत परिषद के पदाधिकारियों ने भी पूजन किया। काशी विद्वत परिषद ने व्यासजी के तहखाने को नया नाम ज्ञान तालगृह दिया। कहा कि तहखाना नहीं, अब ज्ञान तालगृह के नाम से ही इसे जाना जाएगा।

इस पर अखिल भारतीय संत समिति ने भी मुहर लगा दी। वहीं पांच पहर की आरती का समय भी तय कर दिया गया है। पहली आरती सुबह 3:30 बजे होगी।दालमंडी, नई सड़क और हड़हा इलाके की दुकानें बंद हैं। पुलिस पैदल गश्त कर रही है।जुमे की नमाज को लेकर ज्ञानवापी के आसपास के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। इसी क्रम में नई सड़क पर पुलिस टीम ने गश्त किया।नई सड़क इलाके में फोर्स के साथ चेतगंज थाना प्रभारी डॉ. आशीष मिश्र ने गश्त कर टीम को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। दालमंडी और सराय हड़हा इलाके में एक भी दुकान नहीं खुली है। सन्नाटा पसरा हुआ है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.