निर्माता संजय लीला भंसाली ने उस समय सभी को आश्चर्यचकित कर दिया, जब उन्होंने अपने आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की घोषणा की। निर्माता ‘लव एंड वॉर’ में एक प्रेम कहानी को दिखाएंगे, जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए संजय वर्षों बाद रणबीर कपूर के साथ काम करते नजर आएंगे।
अब हाल ही में, अभिनेता रणबीर कपूर नए क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं। फैंस उनके नए लुक से अंदाजा लगा रहे हैं कि यह अभिनेता अपनी आगामी फिल्म के लिए लिया है।हाल ही में, रणबीर कपूर ने निर्देशक संजय लीला भंसाली से उनके कार्यालय में मुलाकात की, जिसके बाद ‘लव एंड वॉर’ में उनकी भूमिका को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। उन्होंने अपने रफ ‘एनिमल’ लुक के बाद क्लीन शेव लुक के जरिए ‘बर्फी’ में अपने किरदार की याद दिलाई है। कई फैंस को अभिनेता का क्लीन शेव लुक काफी पसंद भी आ रहा है।