खूबसूरत बर्फीली वादियों से नहीं हटेगी आपकी नजर

By New31 Uttarakhand

बता दें की मौसम का मिजाज बदलते ही पहाड़ों ने सफेद बर्फ की चादल ओढ़ ली। बर्फबारी का ये नजारा देवभूमि उत्तराखंड में जन्नत का अहसास कर रहा है। खूबसूरत बर्फीली वादियों से नजर नहीं हटेगी। सफेद चादर बिछते ही रौनक लौटी और पर्यटक भी मौज मस्ती करने पहुंच गए।उत्तराखंड के चमोली जनपद में रातभर से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। 

बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही हैं। लोगों को हालांकि कोरी ठंड से राहत मिली है। इस बारिश और बर्फबारी को फसलों के लिए संजीवनी बताया जा रहा है। बदरीनाथ धाम सहित हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंंदा घुंघटी, औली, गोरसों सहित नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई है। निजमुला घाटी के पाणा, ईराणी, झींझी गांव में भी बर्फबारी हुई, वहीं पर्यटन ग्राम रामणी में भी बर्फबारी होने से खेतों और आम रास्तों में बर्फ बिछ गई है। औली में बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.