हल्द्वानी में अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम का बुलडोजर लगातार चल रहा है, हल्द्वानी के राजपुर इलाके में नजाकत खान के बगीचे नाम की जगह से नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया, करीब 2 से 3 एकड़ जमीन पर नगर निगम का बुलडोजर चला, बताया जा रहा है की पूरी जमीन नजूल की है और फ्री होल्ड नहीं है, ऐसे में सरकारी जमीन को खुद-बुर्द करने का काम किया जा रहा था, अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर आयुक्त और प्रशासनिक अधिकारियों की अतिक्रमण कार्यों से तीखी नोकझोंक भी हुई, साथ ही आपको बता दें की इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि नजूल की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा…..
वहीं मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाकर जिस स्थान पर ताड़बाड़ किया जा रहा है …उसी स्थान पर नगर निगम अस्थाई गौशाला बनाने की कवायद में जुट गया है, नगर आयुक्त ने आम जनता से अपील की है कि वह किसी के बहकावे में ना आए, उन्होंने कहा जमीन को खरीदने और बेचने से पहले कागजों की अच्छी तरह से जाँच कर लें, इसके अलावा जो जमीन फ्री होल्ड नहीं है… उसको बिलकुल न खरीदें क्योंकि आने वाले समय में दिक्कत खड़ी हो सकती है, बता दें की हल्द्वानी में अधिकतर उन जगहों पर अतिक्रमण है जो जगह नजूल की है और फ्री होल्ड नहीं हुई है….