पत्नी ने पीने से रोका तो पति ने मार डाला

By New31 Uttarakhand

बता दें की शराब पीने पर टोका-टाकी करने पर एफआरआई कर्मचारी ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि इसके बाद इसे आत्महत्या का रंग देना चाहा और महिला को दून अस्पताल ले गया। पत्नी के मायके वालों ने आरोपी पति पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की तो सारे मामले का भेद खुल गया।घटना कैंट थाना क्षेत्र में 27 जनवरी को हुई।

यहां पर दीपक निवासी डूढ़पुरा सिविल लाइन इटावा एफआरआई में एमटीएस पद पर तैनात है। उसकी शादी दो दिसंबर 2022 को सुधा यादव से हुई थी।सुधा के मायके वालों का आरोप है कि दीपक सुधा से लगातार दहेज में कार लाने का दबाव बना रहा था। जबकि, शादी के वक्त सुधा के परिजनों ने उसे दहेज में 20 लाख रुपये नकद दिए थे। अब उसकी मांग बढ़ती जा रही थी। इस पर 22 जून को उसने इटावा में सुधा से मारपीट भी की थी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.