क्या प्रदेश में कल से बदलेगा मौसम??

By New31 Uttarakhand

बता दें की भले ही इस साल जनवरी में बिना बारिश-बर्फबारी के सूखी ठंड रिकॉर्ड बना रही है। लेकिन महीने के अंत में मौसम तेवर दिखा सकता है। प्रदेश भर में 31 जनवरी और एक फरवरी को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि देहरादून समेत पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है।

31 जनवरी को प्रदेश भर में गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश होने के आसार हैं।जबकि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। ऐसा ही हाल फरवरी के शुरुआत में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पश्चिमी विक्षोभ के बढ़ने से बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे तापमान पर भी असर पड़ेगा। हालांकि आने वाले दिनों में सामान्य तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की जाएगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.