‘बिग बॉस 17’ के विजेता मुनव्वर ने खास अंदाज में सलमान को दिया धन्यवाद

By New31 Uttarakhand

बता दें की सलमान खान के जरिए होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन खत्म हो गया है। इसी के साथ इसे विनर भी मिल गया है। अंकिता लोखंडे, मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, अरुण महा शेट्टी को पीछे छोड़कर ‘बिग बॉस 17’ की ट्रॉफी मुनव्वर फारूकी ने अपने नाम की है। मुनव्वर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर शो के होस्ट सलमान खान को धन्यवाद दिया। इसके आलावा अभिनेता ने ‘बिग बॉस’ की उतार-चढ़ाव भरी जर्नी पर खुलकर बात की।  

‘बिग बॉस 17’ की जीत के बाद मुनव्वर फारुकी ने हाल ही में आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने सलमान खान के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे ‘बिग बॉस’ 17वें सीजन की ट्रॉफी पकड़े हुए भाईजान के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर साझा कर मुनव्वर ने कैप्शन में लिखा, ‘बहुत बहुत शुक्रिया जनता।’ उन्होंने आगे सलमान खान का धन्यवाद देते हुए कहा, आपके प्यार और सपोर्ट के लिए आखिर कर ट्रॉफी डोंगरी आ ही गई। मार्गदर्शन के लिए बड़े भाई सलमान खान को दिल से शुक्रिया।’

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.