उत्तराखंड के इस डीएम की हो रही है वाहवाही

By New31 Uttarakhand

बता दें की टिहरी के भिलंगना ब्लॉक की बीडीसी बैठक में प्रतिभाग करने के लिए बस में बैठकर डीएम सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी रवाना हुए। घनसाली में आज बीडीसी की बैठक होनी है। इससे पहले भी बीडीसी बैठक होती थी, लेकिन सभी अपने-अपने वाहनों को लेकर जाते थे। टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक की बीडीसी बैठक में प्रतिभाग करने एक साथ बस में बैठकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी रवाना हुए।

घनसाली में आज बीडीसी की बैठक होनी है। जिला मुख्यालय नई टिहरी से घनसाली की दूरी लगभग 70 किलोमीटर है।पहली बार अधिकारी बीडीसी बैठक में शामिल होने के लिए एक साथ बस में रवाना हुए हैं। इससे पहले जब भी बीडीसी बैठक होती थी, सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने वाहन लेकर बैठक में जाया करते थे। कलेक्ट्रेट परिसर से शनिवार को सभी विभागीय अधिकारी 32 सीटर बस में सवार होकर घनसाली के लिए रवाना हुए।डीएम मयूर दीक्षित की इस पहल के स्थानीय लोगों ने सराहना की है। माना जा रहा है कि अधिकारियों के एक साथ बस में जाने से मितव्यता कम होगी। इस नवाचार पहल बताया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.