इस ऑडियो लॉन्च इवेंट में दिखा थलाइवर का रुतबा ??

By New31 Uttarakhand

बता दें की सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लाल सलाम’ की रिलीज को कुछ दिन ही शेष बचे हैं। ये फिल्म अगले महीने दस्तक देगी। शुकवार को इस फिल्म का ऑडियो लॉन्च हुआ। इस दौरान रजनीकांत डैशिंग लुक में विंटेज कार से इवेंट में पहुंचे। अभिनेता के आगमन पर फैंस का उत्साह भी देखने वाला है। सभी ने ‘थलाइवर’ का जोरदार स्वागित किया। बेटी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अभिनेता विस्तारित कैमियो भूमिका में दिखेंगे।’लाल सलाम’ का ऑडियो लॉन्च चेन्नई के श्री साईराम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हुआ।

वहीं इस दौरान नेल्सन दिलीप कुमार, केएस रविकुमार और कई अन्य लोग मौजूद रहे। मगर, रजनीकांत की एंट्री ने सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने एकदम फिल्मी स्टाइल में इवेंट में प्रवेश किया। अभिनेता ने विंटेज कार से भव्य एंट्री ली, जैसा की वे अक्सर फिल्मों में करते हैं। रजनीकांत के इवेंट में पहुंचते ही प्रशंसक भी थलाइवर कहकर चिल्लाने लगे। किसी ने तालियों तो किसी ने सीटियों से अभिनेता का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान रजनीकांत के सौम्य अंदाज देखने को मिला। कार्यक्रम में पहुंचते ही उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में हाथ जोड़कर अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया। फिल्म ‘लाल सलाम’ नौ फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.