फिल्मों के इन गानों को सुन रोम रोम में भर जाएगी देशभक्ति 

By New31 Uttarakhand

हम भारतीय हर साल की तरह आज अपना गणतंत्र दिवस मना रहें है। हर तरफ रौनक बिखरी है। भारत का हर नागरिक इस दिन का बेसब्री से इंतजार करता है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सभी लोग अब देशभक्ति की भावना में डूब गए हैं। तो आज इस खास मौके पर हम आपको बताएंगे देशभक्ति से जुड़े गाने, जिन्हें सुनने भर से आपके अंदर जोश जग जाएगा।

संदेशे आते हैं
बॉर्डर फिल्म को रिलीज हुए भले ही कई साल गुजर गए हो, लेकिन फिल्म का यह गाना आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा रहता है। फिल्म के इस गाने में भारतीय सेनाओं के जीवन के बारे में बताया गया है। कैसे हमारे सैनिक अपना परिवार छोड़कर हमारी रक्षा में लगे रहते हैं। आप भी आज के दिन इस गाने का आनंद ले सकते हैं।

रंग दे बसंती चोला
शहीद फिल्म का गाना मेरे रंग दे बसंती चोला गाना लोगों के दिलों में अलग से ही देश प्रेम जगा देता है। आज भी लोग इसे बड़े चाव से सुनते हैं। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर इस गाने को खूब बजाया जाता है।

दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए 
साल 1986 में आई ‘कर्मा’ फिल्म का गाना ‘दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए’ जितना पुराना है, उतना ही लोगों को भाता है। गाने के शब्द सुनने वाले के दिल की गहराई में उतर जाता है। आज भी यह गाना दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है और बड़े ही चाव से सुना भी जाता है।

तेरी मिट्टी
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का गाना तेरी मिट्टी साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस गाने के लिए सिंगर बी. प्राक को बेस्ट प्ले बैक सिंगर का अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म के गाने को सुनते ही आपकी आंखें नम हो जाएंगी।

‘ऐ वतन मेरे वतन’
आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ का गाना ‘ऐ वतन मेरे वतन’ लोगों के मन में देश प्रेम जगाने के लिए काफी है। आप भी आज के इस खास मौके पर इस गाने को सुन सकते हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.