भक्तों ने रामलला को दिल खोलकर दिया चढ़ावा, एक दिन में ही समर्पित किए इतने करोड़ रुपए की सुनकर चौंक जायेंगे आप ,जी हां आपको बता दें की रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डा. अनिल मिश्र के अनुसार एक दो दिन में ही भक्तों ने रामलला को तीन करोड़ 17 लाख रुपये समर्पित किए है। इस राशि में दर्शनार्थियों के अतिरिक्त देश-विदेश के भक्तों की ओर से ट्रस्ट के खाते में ओन लाइन समर्पण भी शामिल है। अनुमान है कि मंगलवार को रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या पांच लाख तक जा पहुंची।अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में स्थापित होने के बाद रामलला के दर्शन के लिए न केवल भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है, बल्कि भक्तों का निधि समर्पण भी चरम पर है।
साथ ही आपको बता दें की रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डा. अनिल मिश्र के अनुसार, एक दिन में ही भक्तों ने रामलला को तीन करोड़ 17 लाख रुपये समर्पित किए। वहीं इस राशि में दर्शनार्थियों के अतिरिक्त देश-विदेश के भक्तों की ओर से ट्रस्ट के खाते में ऑनलाइन समर्पण भी शामिल है।अनुमान है कि मंगलवार को रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या पांच लाख तक जा पहुंची। श्रद्धालुओं के अपार सैलाब को देखते हुए ट्रस्ट की ओर से मंदिर परिसर में 10 दान काउंटर खोले गए थे और इन सभी पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।बता दें की अयोध्या में अपने भव्य, नव्य और दिव्य मंदिर में विराजे बालकराम के दर्शन के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है। वहीं श्रद्धालुओं की संख्या शासन-प्रशासन के लिए लगातार चुनौती बनी हुई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नियमों में बदलाव कर दर्शन अवधि को बढ़ा कर शाम सात से रात 10 बजे तक कर दिया है, जबकि आम दिनों शाम सात बजे मंदिर बंद हो जाता था।