बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने फिल्म निर्माता राकेश रोशन के साथ मिलकर इंडस्ट्री को ‘कोयला’, ‘करण अर्जुन’ और ‘किंग अंकल’ जैसी फिल्में दी हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, किंग खान ने एक बार फिर राकेश रोशन के साथ हाथ मिला लिया है। शाहरुख इस बार राकेश रोशन के जरिए निर्मित डॉक्यूमेंट्री ‘द रोशन्स’ का हिस्सा बने हैं।
यह डॉक्यूमेंट्री, फिल्म इंडस्ट्री में रोशन परिवार के सात दशक लंबी विरासत पर प्रकाश डालेगी। राकेश रोशन ने मंगलवार शाम को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं और ‘द रोशन्स’ में उनके प्यार, गर्मजोशी और योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। तस्वीरों में निर्देशक शशि रंजन भी थे, जो ‘सियासत’, ‘दोबारा’ और ‘मुंगीलाल रॉक्स’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ‘द रोशन्स’ के निर्देशन की कमान शशि रंजन ने ही संभाली है। राके श रोशन ने बेहतरीन पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘द रोशन्स में आपके प्यार, गर्मजोशी और योगदान के लिए धन्यवाद शाहरुख।’