दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत,सात यात्री गंभीर घायल

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी सितारगंज मार्ग पर रोडवेज और फैक्ट्री की बस में भिड़ंत हुई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को 108 सेवा से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल को भेजा है सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है. हादसे के कारण कोहरा बताया जा रहा है।बताया जा रहे की हल्द्वानी- सितारगंज मार्ग पर हल्द्वानी से बनबसा को जा रहे रोडवेज की बस और सिडकुल की कर्मचारियों से भरी बस चोरगलिया थाना क्षेत्र के दानीबांगर मोड पर कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गई बस की टक्कर हो गई .

दोनों बसों के आपस में टक्कर होते हैं यात्रियों में चीख पुकार मच गई घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बस से उतर कर 108 सेवा से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल को भेजा है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.चोरगलिया थाना प्रभारी भगवान सिंह मेहर का कहना है कि कोहरे के चलते हादसा हुआ है हादसे में दोनों बसों के साथ यात्री घायल हुए हैं सभी घायलों को अस्पताल को भेजा गया है. कुछ घायलों को गंभीर चोट आई है.क्रेन के माध्यम से दोनों बसों को सड़क से किनारे सड़क को सुचारु किया गया है.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.