अब अयोध्या में आशियाना बनाएंगे बिग बी?

By New31 Uttarakhand

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसके लिए भव्य आयोजन होगा। समारोह में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। देश में इस समारोह की तैयारी जोर शोर से चल रही है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों को निमंत्रण मिल चुका है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए बॉलीवुड के कई सितारें काफी उत्सुक दिख रहे हैं। वही, दूसरी ओर मेगास्टार अमिताभ बच्चन से जुड़ी एक खास खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बी ने अयोध्या में प्लॉट खरीदा है।

अयोध्या में सबसे प्रतिष्ठित राम मंदिर के निर्माण के साथ, कई दिग्गजों ने पहले ही शहर में अपना पैसा निवेश करना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल हो गया है। बताया जा रहा है कि अभिनेता ने द सरयू में एक प्लॉट खरीदा है। इसकी कीमत कथित तौर पर 14.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। विरल भियानी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.