अयोध्या में रामभद्राचार्य के अमृत महोत्सव में नृत्य प्रस्तुति देंगी हेमा मालिनी

By New31 Uttarakhand

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां धूम धाम से की जा रही हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है, जिसमें कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। साथ ही बॉलीवुड के भी कई कलाकार कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। एक ओर रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह की धूम मची हुई है तो वहीं अब यहां एक और बड़ा समारोह आयोजित किया जा रहा है।

अयोध्या में जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य का अमृत महोत्सव समारोह का आयोजन यहां 14 जनवरी से 22 जनवरी तक होगा। इस समारोह में कई कलाकार हिस्सा लेंगे, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी भी शामिल होंगी। साथ ही वे इस समारोह में शानदार प्रस्तुति पेश करने वाली हैं, जिसकी जानकारी खुद उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए दी है।

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। वीडियो में उन्होंने कहा, ‘मैं राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय पहली बार अयोध्या जा रही हूं। मुझे खुशी है कि 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ वहां एक भव्य मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। यहां 17 जनवरी को स्वामी रामभद्राचार्य के अमृत महोत्सव समारोह में मुझे भी कार्यक्रम प्रस्तुत करने का मौका मिला है, जिसमें मैं शाम सात बजे रामायण पर आधारित एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत करूंगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.