बिन बारिश और बर्फबारी के तेवर दिखा रहा मौसम

By New31 Uttarakhand

बिन बारिश और बर्फबारी के तेवर दिखा रहा मौसम भले ही शनिवार को सामान्य हो गया, लेकिन कंपकपाती ठंड से राहत नहीं मिली। उधर मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बारिश न होने तक सूखी ठंड इस तरह ही परेशान करेगी। दूसरे दिन भी कोहरा छाने और पाला पड़ने से शीत दिवस जैसी स्थिति रही।बीते शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान छह डिग्री कमी के साथ 13.4 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि दूसरे दिन शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 20.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही कोहरा छाने और पाला पड़ने की वजह से मैदान से लेकर पहाड़ तक शीतलहर ने परेशान किया।साथ ही आपको बता दें की दिन भर कोहरा छाने, सर्द हवाएं चलने से कंपकपी छूट गई। सूरज और बादल के पीछे आंख-मिचौली का खेल देखने को मिली। यही वजह रही कि तापमान सामान्य हो सका। आंकड़ों पर नजर डालें तो पंतनगर का अधिकतम तापमान एक डिग्री कमी के साथ 17.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 17.8 और नई टिहरी का भी एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16.6 डिग्री रहा। रविवार यानी आज दून का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहने के आसार हैं।मौसम के बदलते पैटर्न से इस साल विंटर बारिश न होने तक विंड चिल इफेक्ट जारी रहेगा। उधर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, इफेक्ट खत्म होने के बाद ही बादल बरसेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 जनवरी के बाद प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.