संजय दत्त ने यहां किया माता-पिता के लिए पिंडदान ??

By New31 Uttarakhand

बता दें की संजय दत्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के सफल अभिनेताओं में से एक हैं। अभिनेता ने अपने कई दशकों के लंबे करियर में सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया है। हाल ही में, संजय दत्त अपने माता-पिता का पिंडदान करने के लिए बिहार के गया गए थे। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर जाने की अपनी योजना के बारे में बात की। इसके अलावा उन्होंने अपनी आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द वर्जिन ट्री’ के बारे में भी जानकारी साझा की।बीते दिन गुरुवार को, संजय दत्त अपने माता-पिता के लिए पिंडदान अनुष्ठान करने के लिए दक्षिणी बिहार के गया शहर में थे। संजय ने अपने दिवंगत माता-पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान अभिनेता सफेद धोती और कुर्ता पहने नजर आए।अभिनेता ने अनुष्ठान करने के बाद, अपने फैंस के साथ बातचीत की, जो मंदिर परिसर के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे।

वहीं संजय दत्त ने मीडिया से बातचीत के दौरान उत्तरप्रदेश के अयोध्या में बन रहे भगवान राम के मंदिर के बारे में खुशी जाहिर की। जब अभिनेता से राम मंदिर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘मैं श्रीराम मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करना चाहूंगा।’ अभिनेता ने जय श्री राम के जयकारे लगाए। उनके साथ ही प्रशंसकों ने भी जयकारे लगाने शुरू कर दिए।उन्होंने अपनी आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द वर्जिन ट्री’ के बारे में बात की। अभिनेता ने कहा, ‘मैं इस फिल्म का हिस्सा होने पर बहुत खुश हूं। ये बिल्कुल वैसी ही स्क्रिप्ट है, जिसकी मुझे तलाश थी। फिल्म में कॉमेडी और हॉरर दोनों है। मैं दीपक मुकुट के साथ काम करने के लिए बहुत खुश हूं, उनके विचार मेरे सोच के साथ मेल खाते हैं। इस फिल्म के साथ, हम एक नए निर्देशक को एक नई दृष्टि के साथ लॉन्च कर रहे हैं। मैं फिल्म की शानदार शूटिंग की कामना करता हूं।’संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता साइंस-फिक्शन हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द वर्जिन ट्री’ में दिखाई देंगे, जिसमें सनी सिंह, मौनी रॉय और पलक तिवारी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा अभिनेता अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और दिशा पटानी के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ भी में भी नजर आएंगी। वेलकम टू द जंगल 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.