उत्तराखंड में यहां मिला कोविड के नए वेरिएंट जेएन.1 का पहला मरीज ??

By New31 Uttarakhand

बता दें की तीन और चार जनवरी को उत्तराखंड में दो मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे थे। जिसमें से एक मरीज में आज नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है।उत्तराखंड में कोविड के नए वेरिएंट जेएन.1 का पहला मामला मिला है। चार जनवरी को आरटीपीसीआर जांच में कोरोना संक्रमित पाई गई 72 वर्षीय महिला के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में कोविड के नए स्वरूप की पुष्टि हुई है। हालांकि संक्रमित महिला स्वस्थ होने के बाद घर पर है।

केरल समेत कई राज्यों में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 के मामले बढ़ने पर प्रदेश सरकार ने भी एहतियात के तौर निगरानी और जांच बढ़ाने के लिए मानक प्रचलन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की थी। तीन और चार जनवरी को उत्तराखंड में दो मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए।स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दून मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजा था। इसमें 72 वर्षीय महिला के सैंपल में कोविड का नया वेरिएंट जेएन.1 मिला है। महिला को किसी अन्य बीमारी के चलते 30 दिसंबर 2023 को दून अस्पताल में भर्ती कराया था। कोविड के लक्षण दिखाने देने पर डॉक्टरों ने कोविड जांच कराने के लिए कहा। दून अस्पताल में चार जनवरी को महिला की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। जिसमें कोरोना संक्रमित पाई गई

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.